फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पांवटा साहिब में निकली भव्य कलश यात्रा, 24 और 25 नवंबर को होगा अखंड रामायण पाठ

धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच पांवटा साहिब में अखंड रामायण पाठ के आयोजन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राधा-कृष्ण मंदिर से प्राचीन देई जी साहिब तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर नजर आया। आयोजन के तहत गिरिपार क्षेत्र के आंजभोज से श्रीगुल महाराज की छड़ी का भी आगमन हुआ। वहीं, यमुना नदी घाट से मंदिर तक निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। श्री राम मंदिर, देई जी साहिब में 24 और 25 नवंबर को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी धार्मिक आयोजन के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आराधना करते हुए क्षेत्र और नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक कार्यक्रम में पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल और तहसीलदार मस्तराम भारद्वाज भी विशेष रूप से शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें