फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

किसानों की लंबित मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन की एक प्रतिलिपि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई। किसान सभा ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री के आश्वासन पर किसान आंदोलन स्थगित किया गया था। उस समय संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गए वादों के बावजूद आज तक न तो कोई बैठक बुलाई गई और न ही किसानों की मांगों पर ठोस कार्रवाई हुई। इस दौरान हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव धनी राम शर्मा, जिला सह सचिव सनी कुमार और जिला उपाध्यक्ष जगदीश पुंडीर सहित प्रताप सिंह, काबल सिंह, चेतराम, बलबीर सिंह, भंगी राम, राम स्वरूप, श्याम लाल, तरसेम सिंह, राम प्रकाश, रोशन और सीता देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें