फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: माइंड ट्री स्कूल नाहन में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने बच्चों का मोहा मन

माइंड ट्री स्कूल नाहन में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकों ने बच्चों के मनोरंजन के लिए मनमोहक और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों की शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया और बच्चों ने कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में पूरे विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट के चलते स्कूल परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या मधु वाडके ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें