फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया बाल दिवस, नाहन स्कूल के बच्चों ने दिखाया हुनर

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 14 नवंबर को सेकेंड सैटरडे का अवकाश होने के कारण विद्यालय में बाल दिवस समारोह एक दिन पहले आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पीटीआई शर्मिला सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के तहत खो-खो, डांस, एकल गायन, समूह गान और चेयर गेम सहित कई गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने का यादगार अवसर बना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें