औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में छठ महापर्व को लेकर मारकंडा नदी के पावन तट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रवासी श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचने लगे और पूजा से जुड़ी तैयारियों में जुट गए। तीन दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन रविवार शाम को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही विधि-विधान से संध्या पूजा की जाएगी। महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मारकंडा नदी के तट पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इस पर्व में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।