रामपुर बुशहर। दिवंगत विधायक नंदलाल की पार्थिव देह मंगलवार दोपहर बाद रामपुर परिधि गृह पहुंची। वहां पर कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारी, भाजपा नेताओं और लोगों ने नंदलाल को श्रद्धाजंलि दी। परिधि गृह में श्रद्धाजंलि देने के बाद उनके शव को पैतृक गांव देवठी ले जाया गया। नंदलाल का बुधवार दोपहर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।