फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रामपुर में 11 से होगी शुरू, तैयारियां तेज

वन विभाग की 27वीं राज्य स्तरीय खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक रामपुर में किया जाएगा। इन दिनों प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं। 23 वर्ष बाद रामपुर वन वृत्त को इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रतियोगिता में विभाग के लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। रामपुर वन वृत्त के अरण्यपाल सीबी ताशीलदार के अनुसार इतने लंबे अंतराल के बाद राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर में होना पूरे वन वृत्त के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए कॉलेज ग्राउंड पाटबंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर और दत्तनगर खेल मैदान का चयन किया है। तीनों मैदानों में तैयारियां चल रहीं हैं वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों का समन्वय कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें