फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दर्दनाक हादसा, गौराचांकी-डंसा सड़क पर खाई में गिरी कार; तीन की मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामपुर उपमंडल की गौराचांकी-डंसा सड़क पर बरसन मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें