फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: रेड कैटेगरी में शामिल पंचायतों में हर माह होगी समीक्षा बैठक

समाज में लगातार बढ़ती जा रही नशाखोरी एक ज्वलंत समस्या बनी हुई है। नशे की रोकथाम और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को रामपुर में उपमंडल स्तरीय एनकॉर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार ने की। बैठक में डीएसपी नरेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपमंडल रामपुर में नशे की स्थिति, नशा विरोधी गतिविधियों और विभिन्न विभागों की ओर से नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई, नशे की प्रवृत्ति वाले क्षेत्रों की पहचान, पंचायत स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करने बारे चर्चा हुई। इस मौके पर बीडीओ रामपुर अंकुश, बीडीओ ननखड़ी मनोज कुमार, नप अध्यक्ष करन शर्मा, नायब तहसीलदार सराहन प्रेम सिंह नेगी, बीएमओ रामपुर डॉ. गगन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें