कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ शनिवार को सराहन जा रहे थे। कुमारसैन में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के आग्रह पर वह रूके। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्ज्वल सैन मेहता, कृतिका खाची सहित अन्य स्थानीय लोगों ने विक्रमादित्य सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुमारसैन में केक काट कर जन्मदिन मनाया और लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बधाई देने के साथ क्षेत्र से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को भी उठाया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर उचित ध्यान दिया जाएगा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।