फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नारकंडा में हिमपात शुरू, किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शिमला जिले के नारकंडा और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही हिमपात शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, रामपुर बुशहर सहित आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। रविवार सुबह से ही नारकंडा और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। रुक-रुककर हो रहे हिमपात के कारण पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़नी शुरू कर दी है। मौसम में बदलाव के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं रामपुर बुशहर और आसपास के निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की बूंदों से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र के किसानों और बागवानों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसानों को अब मौसम से राहत मिलने की आस जगी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें