फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: महेंद्र देव शर्मा अध्यक्ष और मोतीलाल बुशैहरी चुने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन डंसा के महामंत्री

हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की डंसा जोन इकाई की बैठक नोगीधार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने की। इस अवसर पर रामपुर शहरी महामंत्री मोहन जोशी और ज्यूरी जोन के उपाध्यक्ष माल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 2026 से 2029 के लिए डंसा जोन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें महेंद्र देव शर्मा को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। मोतीलाल बुशैहरी को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा प्रेमदास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केवल राम को उपाध्यक्ष, जनम देव शर्मा और आत्म प्रकाश को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। वहीं श्यामलाल को संगठन मंत्री, कर्म दास और राधा देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में पेंशनरों ने विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। पेंशनरों ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को लंबित एरियर की राशि जारी करने की मांग उठाई। साथ ही सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया गया। पेंशनरों ने 15 प्रतिशत डीए की राशि जारी करने और लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग रखी। अमोलक राम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने ही हक की राशि के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। बैठक के अंत में सभी पेंशनरों ने प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर एकजुट रहने और आवश्यकता पड़ने पर बड़े से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें