फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कांगल स्कूल में वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम, संरक्षण का दिया संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगल में वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत बीट कांगल की ओर से वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व, प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वनों और वन्यजीवों की प्रकृति में भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में आरओ कुमारसैन अरुण शर्मा और वन रक्षक कांगल विकास शर्मा सहित वन विभाग के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अरुण शर्मा ने कहा कि वन और वन्यजीव प्रकृति के अभिन्न अंग हैं। वन पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ अनेक जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करते हैं। उन्होंने वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने और जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। साथ ही विद्यार्थियों से प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण और विचार अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के महत्व तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के तहत आयोजित डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में अर्चना ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें