फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत

हिमाचल में कुल्लू जिले के आनी में एनएच-305 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही गांव के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे। सभी एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे और एक ही गांव के आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। हरिपुर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 350 मीटर गहरी खाई में गिरी। यह हादसा सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे पेश आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें