फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रामपुर कॉलेज में हिमालयी जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वाइल्ड छात्र सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यानों, शोध प्रस्तुतियों, पोस्टर प्रदर्शनी और रचनात्मक वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन के दौरान प्रमिति नेगी ने हिमालय के बारे में लिखना विषय पर कार्यशाला आयोजित कर शोध और परियोजना लेखन की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। दोपहर के सत्र में डॉ. प्रीति सैर्यन ने वैज्ञानिक अनुसंधान में परिकल्पना, पूर्वानुमान और प्रयोगों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की। मनजोत कौर और तंजिन छोवी ने वन्यजीव निगरानी, वन्यजीव आबादी के आकलन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। सर्याण विज्ञान फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रीति नेगी ने सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने सम्मेलन के सफल आयोजन और समापन पर आयोजकों, संयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को बधाई दी। सम्मेलन का आयोजन संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनैन के समन्वय में किया गया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष लोकराज ठाकुर, सदस्य ज्योति लाल सहानी, ओएसए अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सह-संयोजक डॉ. आशा गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें