फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सुंदरनगर बस अड्डे पर चोरी, तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों की नकदी उड़ाई

सुंदरनगर के न्यू बस अड्डा परिसर में चोरों ने रात के समय तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली। चोर खड्ड की तरफ से पहुंचे और दुकानों की स्टील की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से करीब आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ली। वहीं, समाचार विक्रेता की दुकान से गल्ले सहित करीब 28 हजार रुपये की राशि चोरी होने की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा चोरों ने एक ढाबे में रखे पुराने गल्ले पर भी हाथ साफ किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि दुकानदारों की शिकायत मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस थाना से दो पुलिस जवानों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। पुलिस बस अड्डा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें