फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मंडी शहर में रैपिडो के संचालन पर भड़के ऑटो चालक, कार्रवाई की उठाई मांग

मंडी। शहर में रैपिडो एप के माध्यम से अवैध रूप से सवारियों को ढोने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसके विरोध में शनिवार को ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन का आरोप है कि शहर में बिना परिवहन निगम की अनुमति और व्यावसायिक लाइसेंस के दो-पहिया वाहनों का व्यावसायिक संचालन बेखौफ किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर परिवहन नियमों का उल्लंघन है। ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान कमलेश शर्मा और उप प्रधान जोगिंद्र कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में पहले भी पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से शिकायत की जा चुकी है। कहा कि आरटीओ ने त्वरित संज्ञान लेकर अवैध वाहनों के चालान काट कर स्पष्ट किया था कि मंडी शहर में ऐसी किसी भी एप आधारित दो-पहिया व्यावसायिक सेवा को अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद शहर में दोबारा इस एप के जरिये अवैध संचालन शुरू हो गया है। यूनियन पदाधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि नियमपूर्वक टैक्स और परमिट शुल्क चुकाकर अपनी आजीविका चलाने वाले इस अवसर पर यूनियन के कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, संगठन सचिव जितेंद्र शर्मा, प्रेस सचिव शुभम शर्मा सहित कई अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें