फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- विपक्ष में जवाब सुनने का धैर्य भी होना चाहिए

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं को सरकार से सवाल पूछने और आरोप लगाने के साथ-साथ उसका जवाब सुनने का धैर्य भी रखना चाहिए। विपक्ष को विधानसभा में वाकआउट करने के बजाय सदन की चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र विपक्ष के लिए सवाल पूछने और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में विपक्ष को सदन की कार्यवाही में भाग लेकर अपनी बात रखनी चाहिए और सरकार का पक्ष भी सुनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा जनहित के मुद्दों पर चर्चा का प्रमुख मंच है। विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सदन में सवाल उठाने चाहिए। केवल आरोप लगाने या वाकआउट करने से जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लें और चर्चा के माध्यम से अपनी बात रखें। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में पांच गुट बन चुके हैं और इन गुटों के बीच सामंजस्य बैठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ नेता जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, ये आरोप मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें