फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सीएम सुक्खू बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में सियासत नहीं, समाज की भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूरे समाज को एकजुट होना होगा। यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर परिवार और समाज की लड़ाई है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए शुरू किए गए इस जन आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के अन्य विधायक भी इस वाकथॉन में शामिल होते तो अच्छा रहता। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब एक साल पहले युवा पीढ़ी को साथ लेकर चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया था। मंडी में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा अभियान है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और प्रदेश को चिट्टामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना है। सुक्खू ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए किसी निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल इस मुहिम का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सरकार का उद्देश्य सामूहिक प्रयासों से हिमाचल को चिट्टामुक्त बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें