फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: लडभड़ोल में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, विधायक प्रकाश राणा ने की शिरकत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भड़ोल खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता पंजाब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इस दौरान भड़ोल खंड संघचालक मदन शर्मा ने संघ की स्थापना और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मदन शर्मा ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि संघ बीते 100 वर्षों से दैनिक शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा है तथा अब अपने 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शस्त्र पूजन के बाद पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह संचलन नई मार्केट से शुरू हुआ और पुरानी भड़ोल से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक घोष की धुनों के साथ अनुशासित कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। आयोजन के चलते क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में संघ की नित्य प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इस मौके पर भड़ोल खंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें