फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: प्राथमिक शिक्षकों की मांगें विधानसभा में उठाएंगे विधायक प्रकाश राणा, संघ ने सौंपा ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के प्रतिनिधिमंडल ने जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा से उनके गोलवां स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगों और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर विधायक को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग उठाई। विधायक प्रकाश राणा ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों के समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े सभी अहम मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। प्राथमिक विद्यालयों में ही भावी पीढ़ी की नींव तैयार होती है। ऐसे में शिक्षकों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। विधायक ने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनके समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के कई पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें