फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: जिप सदस्य राखी शर्मा पेयजल योजना के लिए देंगी 10 लाख, ऊटपुर ग्राम सभा में की घोषणा

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद आयोजित ग्राम सभा की बैठक लांगणा वार्ड-36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्राम सभा में ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह दिखा। 250 सदस्यों के निर्धारित कोरम के मुकाबले 256 ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक में विकास कार्यों, सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और क्षेत्र में गहराते जल संकट पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इसे गांधी जयंती पर पंचायत के लिए उपहार बताते हुए सभी से स्वच्छता और जल संरक्षण का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान रक्षा राठौर, उपप्रधान सुरजीत सिंह, बीडीसी सदस्य, सभी वार्ड पंच, सीएचओ और आशा वर्कर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें