फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे न जाने की चेतावनी

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 10:51 AM IST

पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मंडी शहर और ब्यास नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का बहाव भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन और बीबीएमबी ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। मंगलवार सुबह पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पंडोह बांध में 28,030 क्यूसेक पानी की आमद दर्ज की गई। वहीं, बांध के स्पिलवे से 28,625 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। इसके बाद नदी के बहाव में तेजी आई और कई स्थानों पर जलस्तर बढ़ गया। बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) चंद्रमणी ने लोगों से ब्यास नदी और उसके किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से नदी में नहाने, मछली पकड़ने, सेल्फी लेने या किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही अभिभावकों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे बच्चों को नदी के आसपास जाने से रोकें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे जारी चेतावनी का पालन करें और नदी किनारे जाने से बचें। मानसून के दौरान जलस्तर में अचानक बदलाव की संभावना बनी रहती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें