फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर: गयूण पंचायत के लोगों ने घेरा बीडीओ कार्यालय, 12 तक समाधान नहीं तो क्रमिक अनशन

नवगठित गयूण पंचायत के कार्यालय संचालन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत प्रधान नरैण सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय धर्मपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार पंचायत का संचालन करने की अनुमति देने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि 12 अक्तूबर तक समाधान नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत संचालन के लिए प्रशासन ने जिस सामुदायिक भवन को चिह्नित किया है, वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उनका दावा है कि भवन में पंचायत के कामकाज के लिए पर्याप्त जगह और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वहीं ग्राम सभा में एक अन्य स्थान पर पंचायत कार्यालय चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जहां मकान मालिक ने तीन कमरे, किचन और शौचालय पंचायत को निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए शपथपत्र दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नेता रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंचायत के लोगों के साथ राजनीतिक द्वेष के कारण अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सामुदायिक भवन को पंचायत संचालन के लिए स्वीकृति दी गई है, वहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से ग्राम सभा के प्रस्ताव का सम्मान करते हुए वैकल्पिक स्थान पर पंचायत संचालन की अनुमति देने की मांग की। रजत ठाकुर ने कहा कि पंचायत के लोगों की मांग का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर के बाद क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया। बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने कहा कि सरकार और उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार जब तक पंचायत का अपना भवन तैयार नहीं होता, तब तक खाली सामुदायिक भवन, महिला मंडल भवन, युवक मंडल भवन या स्कूल भवन में पंचायत के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें