अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए गुरुवार को विभाग की टीम ने ढालपुर मैदान में सजी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन और मानकों के अनुरूप न होने वाले प्लास्टिक लिफाफों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला पर्यावरण विभाग की टीम ने ढालपुर मैदान में दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए कहा। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला पर्यावरण अधिकारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने स्वयं ढालपुर में सजी दुकानों का निरीक्षण किया।