फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से दूर किताबों के करीब आए बच्चे, कुल्लू की पुस्तक प्रदर्शनी बनी आकर्षण

मोबाइल और डिजिटल मनोरंजन के दौर में किताबों की दुनिया बच्चों को अपनी ओर खींच रही है। ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी इन दिनों स्कूली बच्चों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। स्कूलों से पहुंच रहे विद्यार्थी उत्सुकता के साथ अलग-अलग पुस्तकों को देख रहे हैं और अपनी रुचि के अनुसार किताबों की खरीदारी भी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास और साहित्य से जुड़ी पुस्तकों के साथ कहानियों और मनोरंजन से संबंधित किताबें भी बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। प्रदर्शनी देखने पहुंचे स्कूली बच्चों ने बताया कि यहां अलग-अलग विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध हैं। किताबों के माध्यम से उन्हें अपनी पाठ्यपुस्तकों से अलग कई नई चीजें जानने का मौका मिल रहा है। बच्चों ने कहा कि पुस्तकें पढ़ने से न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि सोचने और समझने की क्षमता का भी विकास होता है। बच्चों में किताबों के प्रति बढ़ती रुचि प्रदर्शनी में भी साफ नजर आ रही है। विद्यार्थी अपनी पसंद की किताबें चुनने के साथ उनके बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। कई बच्चे पुस्तकों की खरीदारी कर उन्हें अपने साथ घर भी ले जा रहे हैं। प्रदर्शनी में मौजूद विभिन्न विषयों की किताबें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान और रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उन्हें किताबों से जोड़ने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें