फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: रोहतांग दर्रे पर गिरे बर्फ के फाहे, बर्फबारी के बीच सैलानियों ने उठाया आनंद; वाहनों की लगी कतारें

जिला कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे पर बर्फ के फाहे गिरते देख यहां पहुंचे सैलानी खुशी से झूम उठे और उन्होंने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। रविवार को रोहतांग दर्रे पर पहुंचे पर्यटकों को मौसम के इस बदले अंदाज का आनंद लेने का मौका मिला। बर्फ के फाहे गिरने के दौरान सैलानियों ने खूब मस्ती की और बर्फबारी के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरों में कैद किया। रोहतांग सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्र का नजारा और भी आकर्षक हो गया। वहीं, बर्फबारी के बीच रोहतांग दर्रे पर पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनने के कारण सैलानियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर रोहतांग से वापस लौट रहे पर्यटकों को वाहनों की कतारों के कारण दिक्कतें हुईं। बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों के लिए जहां यह मौसम यादगार रहा, वहीं यातायात जाम ने उनकी परेशानी भी बढ़ाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें