फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: आईटीआई शमशी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

कुल्लू। मेरा युवा भारत कुल्लू ने आईटीआई शमशी में नशा मुक्ति विषय पर आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने मेरा युवा भारत की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में चार जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इनमें मेरा युवा भारत पोर्टल और उसके लाभ, मादक पदार्थों के दुरुपयोग से उत्पन्न चुनौतियों, नशा मुक्ति के उपायों और नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य, सामाजिक कार्यकर्ता मानवी शर्मा, ग्रुप प्रशिक्षक सुमन बोध, राजीव, प्रशिक्षक दीपिका शर्मा, महेश सिंह, सौम्या रंजन, ईशान ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें