फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: विदित चौधरी बोले- बूथ स्तर पर मजबूत होगा कांग्रेस संगठन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने काम शुरू कर दिया है और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर काम दिया गया है ताकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आ सके। यह बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी ने कुल्लू में कही। उन्होंने इस दौरान यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक ली और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य दिया गया ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके। उन्होंने बताया कि 2027 में निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें