फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के स्कूल कैंटीन में गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के बीच मंगलवार दोपहर कैंटीन में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कैंटीन में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग भड़क उठी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल गैस सिलिंडर में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग कैंटीन तक ही सीमित रही और इसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। विद्यालय में उस समय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। ऐसे में कैंटीन में आग लगने की घटना से चिंता बढ़ गई थी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें