फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में पुलिस भर्ती के तीसरे दिन पुरुष-महिला अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम, 1,181 प्रतिभागी मैदान में

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन बाशिंग में पुलिस भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती के तीसरे दिन शनिवार को पुरुष और महिला दोनों वर्गों के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने मैदान में पहुंचकर अपनी शारीरिक क्षमता और दमखम का प्रदर्शन किया। शनिवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,181 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 798 पुरुष और 383 महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लेकर पुलिस बल में भर्ती होने की अपनी दावेदारी पेश की। कुल्लू में पुलिस भर्ती प्रक्रिया कुल चार दिनों तक आयोजित की जा रही है। शनिवार को तीसरे दिन का परीक्षण संपन्न होने के बाद अब रविवार को अंतिम दिन की भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके साथ ही पुलिस लाइन बाशिंग में चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें