फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में एनसीसी कैडेट्स ने दिया टीबी से बचाव का संदेश, समय पर जांच की अपील

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 12:14 PM IST

टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, उपायुक्त कार्यालय और ढालपुर चौक से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान कैडेट्स ने जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति सतर्क रहने की अपील की। कैडेट्स ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर जांच में देरी नहीं करनी चाहिए। समय पर बीमारी का पता लगने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने और बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही आसपास के लोगों को भी टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें