जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कुल्लू में रविवार को जनजातीय गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद ने की। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष संजीवधर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल बौद्ध और उपाध्यक्ष सतीश ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा जिला कुल्लू आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और पूर्व में लाहौल-स्पीति जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे राजेश कॉप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू की उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, सचिव सुखचंद, जगदीश, जगदीश चंद्र ठाकुर, प्रताप कटोच, शैलेंद्र राणा, किशन चंद नेगी और शेर लाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।