पिछले दिनों संगम गुड्स कैरियर ऑटो यूनियन कार्यालय के लिए बनाए गए शैड को उखाड़े पर खड़ा हुआ विवाद सुलझ गया है। उपमंडलाधिकारी कुल्लू की अध्यक्षता में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। यूनियन के पूर्व प्रधान रूम सिंह, प्रधान झावे राम, उप प्रधान तारा चंद, सचिव विरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पुष्पराज ने बताया कि उपमंडलाधिकारी ने कहा है कि पार्किंग ऑटो यूनियन के पास ही रहेगी और उनके बैठने के लिए व्यवस्था करने में प्रशासन उनकी मदद करेगा। पदाधिकारियों ने दावा किया है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने माना कि उनका कार्यालय गलत तरीके से उखाड़ा गया है। ऐसे में प्रशासन अब सहयोग करेगा ताकि ऑटो यूनियन से जुडे़ हुए लोगों को यहां बैठने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़।