कुल्लू के सैंज क्षेत्र के पालचरा गांव में रात के समय अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव आने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना को पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के एडिट-5 में रिसाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पानी के साथ परियोजना क्षेत्र में जमा मलबा भी नीचे की ओर बहकर रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया। करीब 15 परिवारों के घर प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। कई लोगों को रात में सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।