फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

दीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते लोग बड़ी संख्या में दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दशहरा उत्सव के दौरान लगाई गई अस्थायी बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारी भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बर्तनों पर तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं। धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से बर्तन खरीदने की परंपरा है। लोग इसे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और बरकत का प्रतीक मानते हैं। इसी कारण स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की जा रही है। वहीं, व्यापारियों को भी त्योहार के चलते कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें