फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के पार्थिव देह की अंतिम यात्रा शुरू, सैन्य सम्मान के साथ दी जा रही अंतिम विदाई

हिमाचल के पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया की पार्थिव देह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनके पैतृक गांव तियारा में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया जा रहा है। मेजर मनकोटिया के निधन की खबर के बाद से ही तियारा में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पूर्व सैनिक शामिल हुए हैं। सेना की मौजूदगी में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। 87 वर्षीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बीते मंगलवार को तियारा में हार्ट अटैक से निधन हुआ था। उनके बेटा और बेटी विदेश से लौटकर कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। मेजर मनकोटिया का राजनीतिक जीवन चार दशक से अधिक लंबा रहा। वह शाहपुर से पांच बार विधायक रहे और दो बार हिमाचल सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। राजनीति में आने से पहले वह भारतीय सेना में अधिकारी थे। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के लोगों के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पूर्व सैनिक भी शामिल हो रहे हैं। मेजर मनकोटिया के निधन से शाहपुर और कांगड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें