फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी: देवी तालाब के पास सांप के चार बच्चे मिलने से मचा हड़कंप

सुभाष चंद्र Updated Tue, 25 Aug 2026 05:10 PM IST

ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वालामुखी शहर के देवी तालाब के समीप मंगलवार को करीब सांप के चार बच्चे दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है, क्योंकि यहां रिहायशी इलाका होने के साथ-साथ आसपास कई दुकानें भी हैं। ऐसे में सांप के बच्चों के दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्नेक मित्र मनीष शर्मा को दी। सूचना मिलते ही मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ सांप के चारों बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी सांप के बच्चों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने का प्रयास न करें। कई बार लोग डर के कारण सांप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जिससे मानव और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम अथवा संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें