विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक एवं भजन गायिका जया किशोरी ने मां ज्वाला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और माता की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करवाए। मंदिर में दर्शन के दौरान जया किशोरी ने श्रद्धापूर्वक पूजा की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित योगिनी कुंड, मोदी भवन और शयन भवन सहित अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए। इसके अलावा हवन-यज्ञ में आहुतियां डालकर मां ज्वाला के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर में जया किशोरी का प्रवास कुछ समय का रहा। इस दौरान पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें शक्तिपीठ के प्राचीन इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और मंदिर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के बाद जया किशोरी ने मां ज्वाला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। नवरात्र के अवसर पर ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की धार्मिक गतिविधियां जारी हैं। जया किशोरी के मंदिर पहुंचने से शक्तिपीठ में चल रहे नवरात्र आयोजनों के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला।