फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 19 अक्तूबर को अक्षय-लंका और 20 को रावण दहन; होगी आतिशबाजी

हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रशासन ने उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दशहरा मेला 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव के दौरान अलग-अलग दिन पुतला दहन कार्यक्रम होंगे। 19 अक्तूबर को अक्षय और लंका का दहन किया जाएगा, जबकि 20 अक्तूबर को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। एसडीएम मोहित रत्न के अनुसार मेले के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस मैदान के आधे हिस्से का टेंडर किया जाएगा। मैदान का बाकी आधा हिस्सा दशहरा उत्सव की गतिविधियों के लिए रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से शनिवार को मैदान के टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। पिछले वर्ष पुलिस मैदान का टेंडर करीब 15 लाख रुपये में हुआ था। इस बार प्रशासन को इससे अधिक राशि मिलने की उम्मीद है। एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से अक्तूबर में पुलिस भर्ती आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बावजूद 24 अक्तूबर तक प्रस्तावित दशहरा मेले के आयोजन में कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि टेंडर से मिलने वाली राशि के आधार पर इस बार मेले में कुछ विशेष आयोजन किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष की तरह लेजर शो जैसा आकर्षण भी इस बार आयोजित करने की संभावना है। दशहरा उत्सव के दौरान पुतला दहन, आतिशबाजी और मेले की गतिविधियों के चलते जिला मुख्यालय में लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से उत्सव को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें