फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: नवरात्रि नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ने लगी रौनक

नवरात्रि के आगमन के साथ ही जिला के बाजारों में रौनक बढ़ने लग गई है। शहर की दुकानों पर माता की चुनरी, पोषाकें, आसन, पूजा की थालियों, चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, धूप, कलश समेत अन्य पूजा की सामग्री पहुंच चुकी है। श्रद्धालु नवरात्रों में होने वाली देवियों की पूजा-अर्चना के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। लेकिन श्राद्ध पक्ष के चलते अभी कम भीड़ देखने को मिल रही है। पहले नवरात्रे पर दुकानों में अच्छी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार पूजा सामग्री की खरीदारी पर महंगाई का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले साल की तुलना में विभिन्न वस्तुओं के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जेब के अनुसार खरीदारी करनी पड़ रही है। लोग सस्ते दामों में ही सामग्री खरीदना पसंद कर रहे हैं। धर्मशाला के कारोबारियों का कहना है कि महंगाई के बीच लोग बेहतर गुणवत्ता वाली महंगी वस्तुओं के बजाय कम कीमत में अधिक सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। ग्राहक बजट के अनुसार पूजा सामग्री की तुलना कर रहे हैं और सस्ते विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि आस्था में कमी आने की बजाए लोगों में आस्था बढ़ रही है। लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की खरीदारी का तरीका जरूर बदल गया है। वहीं, जिला मुख्यालय में माता की ड्रैस शून्य से 8 नंबर साइज तक 80 रुपये से शुरू होकर 450 रुपये तक बिक रही है। सामान्य चुन्नी 10 रुपये से 30 रुपये और फैंसी चुन्नी 30 रुपये से 100 रुपये तक बिक रही है। चौकी का आसन 50 रुपये से 400 रुपये, चंदन 125 से 400, पूजा में उपयोग होने वाली सफारी पांच रुपये प्रति पीस बिक रही है। वहीं नारियल 70 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा माता की फोटो फ्रेम 85 रुपये से बिक रही है। इस बार माता की फोटो फ्रेम पर शीशे की बनाने की जगह अब प्लास्टिक की कर दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें