फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: स्व. बिशंबर दास और बलवीर पत्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, अब तक 12 यूनिट रक्त एकत्रित

स्वर्गीय बिशंबर दास पत्रवाल और स्वर्गीय बलवीर पत्रवाल की पुण्य स्मृति में रविवार को कांगड़ा जिले के जमानाबाद स्थित मिंजर मेला मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिंदूर फाउंडेशन नेशनल (एनजीओ) की ओर से आयोजित इस शिविर में लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर में अब तक लगभग 12 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौधरी ने क्षेत्र के लोगों और युवाओं से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इस नेक कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया। शिविर का आयोजन दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया था। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए युवाओं और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस शिविर के माध्यम से दोनों दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। आयोजन का उद्देश्य समाजसेवा के साथ लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें