फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जेल में कैदी के लिए लाए जूतों से मिलीं संदिग्ध गोलियां, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

जिला कारागार हमीरपुर में कैदी के लिए लाए गए जूतों से संदिग्ध नशीली गोलियां बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल में बंद व्यक्ति से मिलने पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोलियों को जूतों के अतिरिक्त तलवों में छिपा रखा था। जेल में सामान की तलाशी के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने सामान लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना वीरवार शाम करीब 4:20 बजे की है। डूंगरी निवासी संजीव कुमार जिला कारागार में बंद एक व्यक्ति से मिलने पहुंचा था। वह कैदी के लिए जूते और कुछ अन्य सामान लेकर आया था। इस दौरान जेल वार्डर बबलू कुमार ने सामान की जांच की। तलाशी के दौरान जूतों के दोनों अतिरिक्त तलवों में सफेद रंग की संदिग्ध गोलियां छिपाई हुई मिलीं। वार्डर ने तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद गोलियां नशीली हो सकती हैं और इन्हें जेल में बंद व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जूतों में छिपाया गया था। पुलिस ने गोलियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गोलियां किस प्रकार की हैं। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि जूतों से बरामद गोलियां नशीली होने की आशंका है। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें