फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर देकर युवक को किया गुमराह

सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला में विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दोलेश कौरी निवासी वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला ने आरोप लगाया कि राजेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी लंबा गांव बालकरूपी को लंबे समय जानते थे। 24 मई 2026 को उन्होंने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर उनसे बातचीत की और 3.20 लाख रुपये लिए। चार माह बाद तक वह फर्जी ऑफर लेटर और अन्य जाली दस्तावेज देकर उसे दस्तावेज सत्यापन का बहाना लगा कर लगातार गुमराह करता रहा। जब उन्होंने चार माह बाद भी वीजा नहीं आने का कारण पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका असली पासपोर्ट और तीन हस्ताक्षरित बैंक चेक भी अपने पास रख लिए हैं। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। मामले में छानबीन जारी है। किसी भी प्रकार के लेन देन से पहले दूसरे पक्ष का विवरण निकालकर ही भुगतान करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें