फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: प्लास्टिक का उपयोग कम करने करने का दिया संदेश

Krishan Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 05:14 PM IST

बाल विकास परियोजना सुजानपुर के सौजन्य से शनिवार को नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार में पर्यावरण संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षक तथा सरंक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने की। उन्होंने कहा पर्यावरण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है और इसके संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पेड़ लगाने, कचरे को सही जगह डालने और ओर अपने घरों में या आस-पास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को जंक फूड से दूर रहने और आहार में कम नमक, कम चीनी और कम तेल का सेवन करने की सलाह दी। इसके अलावा लोकल और पारंपरिक व्यंजनों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर में खंड समन्वयक पंकज कुमार संबंधित कार्यकर्ता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें