फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर ने पेंशनरों की अनदेखी और 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के नकारात्मक रवैये के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना लगातार तीन दिनों तक चलेगा। वहीं, 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में विशाल रैली निकालेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। सोमवार को हमीरपुर में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर के अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने की। इसमें कृषि विभाग से पृथ्वी राज शर्मा, शिक्षा विभाग से पुरुषोत्तम सहित विभिन्न संगठनों के करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेंशनरों के प्रति नकारात्मक सोच, वादा खिलाफी और झूठ की राजनीति पर रोष जताया। समिति के पदाधिकारियों अमेजर ठाकुर और दिलीप सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों और पेंशन एरियर का भुगतान नहीं कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें