फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नादौन में खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, 14 खेलों के लिए बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को जल्द ही नादौन में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इस स्टेडियम में 14 खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कही। वह रविवार को हमीरपुर के अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। सुनील शर्मा बिट्टू ने खिलाड़ियों से महान धावक मिल्खा सिंह और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की करीब 803 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें 10 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, भारोत्तोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो, कराटे, वुशू और ताइक्वांडो शामिल हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंची छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न इंडोर खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें