राजकीय महाविद्यालय भोरंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशा मुक्त-युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए गांव भदरू में सामुदायिक आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान की थीम नशे को किक और खेलों को पिक रखी गई थी, जिसके तहत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी की भागीदारी से रस्साकशी, मटका फोड़, लंगड़ी, पिट्ठू आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया। सभी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर प्रेरणादायक भाषण दिए गए। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष शर्मा ने सभी लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी दूर रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. प्रिंस ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।