फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के मसेरड़ू गांव में 25 लाख से बना पुल जनता को समर्पित

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत साहनवीं के मसेरडू गांव में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन रविवार को विधायक आशीष शर्मा ने किया। विधायक निधि और स्थानीय जनसहयोग से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल को जनता को समर्पित किया गया। इससे क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पुल निर्माण में स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा और ग्रामीणों ने भी योगदान दिया। अश्वनी शर्मा और ग्रामीणों ने अपनी निजी कमाई से छह लाख रुपये दिए, जबकि शेष राशि विधायक निधि से खर्च की गई। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने विधायक आशीष शर्मा को सम्मानित किया और पुल की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर आभार जताया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल पुल निर्माण की मांग लेकर उनसे मिला था। इसके बाद विधायक निधि से राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए प्रयासरत हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने विधायक निधि की राशि आधी कर दी है और इसे समय पर जारी नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अखबारों में निधि जारी करने की घोषणाएं होती हैं, लेकिन धरातल पर स्वीकृत कार्यों के लिए राशि मिलने में देरी हो रही है। उनके अनुसार, कई बिल तीन-तीन महीने से लंबित हैं। उन्होंने सरकार से विधायक निधि और ऐच्छिक निधि समय पर जारी करने की मांग की, ताकि विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे हो सकें। स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा जनता की ओर से उठाई गई विकास संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने पंचायत और क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद बूथ नंबर 74, मसेरडू गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना गया। इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को एसआईआर के बारे में जागरूक किया। समारोह में दानकर्ता अश्वनी शर्मा, उपप्रधान संजय, जिला परिषद सदस्य सुरेश सोनी, बीडीसी अध्यक्ष वासुदेव, उपाध्यक्ष रानी देवी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी, प्रमोद पटियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति बाला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र, सुनील कुमार, विद्यासागर और वार्ड सदस्य अजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें