फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जूनियर बाल बैडमिंटन में मंडी का दबदबा, लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में बना चैंपियन

पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी जिले की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता के लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में मंडी की टीमें विजेता बनीं। लड़कियों के वर्ग में ऊना की टीम उपविजेता रही, जबकि लड़कों के वर्ग में बिलासपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रदेश के आठ जिलों से करीब 80 लड़के और लड़कियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में भरेड़ी के समाजसेवी एवं बाल बैडमिंटन एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष अनिल सहगल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना विकसित होती है। युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। लड़कों के वर्ग में मंडी के शिवांश ठाकुर और ध्रुव ठाकुर, बिलासपुर के भविष्य, हमीरपुर के राजवीर ठाकुर और ऊना के करण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में मंडी की मानवी शर्मा और मानशी, ऊना की शुभ्रा, हमीरपुर की सारिका और बिलासपुर की वैशाली को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समापन समारोह में एसोसिएशन के प्रधान बृज लाल गोयल, महासचिव केसी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश भारद्वाज और उपप्रधान नर्वदा देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें